हाई वोल्टेज खम्भे मे पर चढ़कर युवक कर था हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सूझबूझ से नीचे उतारा…

हाई वोल्टेज खम्भे मे पर चढ़कर युवक कर था हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने सूझबूझ से नीचे उतारा…
अमित श्रीवास्तव
सीधी: दिनांक 14.09.25 को मड़वास पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सीधी जिले के के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरिमाडोल मे एक व्यक्ति हाई बोलटेज वाले खंभे मे ऊपर चढ गया है जिसमे लाइट चालू है और कुदकर जान देना चाहता है ,

सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरिष्ट अधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अरविंद श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी महोदय आशुतोष द्विवेदी को सूचना देकर निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी मडवास उनि भूपेश बैस मय हमराही स्टाफ सउनि राजकुमार सिंह, सउनि आर एस सोनवंशी , प्रधान आऱ पुष्पेंद्र सिंह, आऱ राकेश पटेल आर राहुत गिरवाल के घटना स्थळ ग्राम दरिमा डोल पहुचकर देखा कि विजय कुमार साकेत उर्फ पटवारी पिता रामबदन साकेत उम्र 23 साल निवासी ग्राम दरिमाडोल का 07 लाख 56 हजार वोल्टेज वाले टावर मे सबसे उचाई पर चढा हुआ है और मरने को उतारू है, जिसे सूझबूझ से समझाइस देकर सही सलामत टावर से उतारा गया और स्वास्थ्य परीक्षण कराकर अपराध घटित न करने की समझाइस देकर परिजन के सुपुर्द सही सलामत किया गया , इस प्रकार पुलिस थाना मडवास द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक सरफिरे व्यक्ति के जीवन की रक्षा की गई













