ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जनसुनवाई में एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

 

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आवेदकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य प्रकरणों में शीघ्र एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। उनकी समस्याओं को सुनने के लिए महिला अधिकारियों द्वारा काउंसलिंग की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर उमेश प्रजापति, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर अनिल पटेल, उप निरीक्षक शीतला यादव, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिंगरौली पुलिस ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए इस प्रकार की जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी, जिससे लोगों को न्याय और राहत समय पर मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button