जनसुनवाई में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के निर्देश

सिंगरौली। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम लगातार प्रयासरत है। जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे लोगों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे कई मामलों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की गई।











