सीधी

सीधी: हाइवा ने बस को मारी टक्कर, 9 यात्री घायल…

सीधी: हाइवा ने बस को मारी टक्कर, 9 यात्री घायल…

सेमरिया थाना के ग्राम भोलगढ़ मोड़ में हुआ हादसा…

सीधी। खड़ी बस में लापरवाहीपूर्वक सामने से आ रहे हाइवा चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 9 यात्री घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया भेजा गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार सीधी से रीवा जा रही व्यासमुनि बस सर्विस क्रमांक एमपी 17 पी 0717 ग्राम भोलगढ़ मोड़ में अवधेश तिवारी के घर के समीप आज सुबह करीब 9:30 बजे रूक कर सवारी बैठा रही थी। उसी दौरान ग्राम अकौरी तरफ से हाइवा क्रमांक एमपी 93 एचए 1469 का चालक दिवाकर रावत निवासी मोहनिया थाना चुरहट काफी तेज रफ्तार में आया और लापरवाहीपूर्वक बस को टक्कर मार दिया।

 

 

हादसे में बस के सामने का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार 9 यात्री घायल हो गये। घायल यात्रियों में बाबूलाल बंसल निवासी कमर्जी, कृष्णा बंसल कमर्जी, कुसुमकली रावत खैरा, सुगनी साहू खैरा, सुनीता यादव चंदरेह, रमेश कुमार साहू मड़वा, ममता बंसल गुजरेड, गुड्डा यादव बड़ेसर, बलराम मिश्रा बढ़ौरा शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिये सेमरिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सेमरिया थाना पुलिस ने बस मालिक प्रमोद कुमार पाण्डेय निवासी बेल्दह की रिपोर्ट पर आरोपी हाइवा चालक दिवाकर रावत के विरूद्ध थाना 281, 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button