सीधी

पति के हाथों खाकी की शहादत: घरेलू विवाद ने ली प्रधान आरक्षक सबिता साकेत की जान,बेसबॉल बैट से बेरहमी से की गई हत्या..

पति के हाथों खाकी की शहादत: घरेलू विवाद ने ली प्रधान आरक्षक सबिता साकेत की जान,बेसबॉल बैट से बेरहमी से की गई हत्या..

सीधी जिले के पुलिस लाइन हेडक्वार्टर से मंगलवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। पारिवारिक कलह की आंच इतनी बढ़ी कि एक प्रधान आरक्षक की जान चली गई। सोमवार देर रात करीब 3 बजे पति ने पत्नी को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय सबिता साकेत के रूप में हुई है, जो वर्तमान में कमर्जी थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थीं।

जानकारी के मुताबिक, सबिता साकेत और उनके पति वीरेंद्र साकेत (40) के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने सोमवार रात विकराल रूप ले लिया। देर रात झगड़े के दौरान आरोपी पति ने बेरहमी से वार कर सबिता की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

मंगलवार सुबह जब मोहल्ले के अन्य लोगों को घटना की जानकारी लगी तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर जुट गया और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

महिला प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस महकमे में भी शोक और आक्रोश का माहौल है। एक ओर परिवारिक विवाद ने घर को उजाड़ दिया तो वहीं खाकी ने अपनी एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को खो दिया।

 

 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति वीरेंद्र साकेत की तलाश तेज कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह घरेलू विवाद सामने आ रही है, लेकिन अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button