बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार जरूर दिलाएं : न्यायाधीश निरंजना योगेश मालवीय
गोडबहरा पंचायत मे विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, दी गई कानूनी जानकारी

सिंगरौली/- नालसा की कार्ययोजना अनुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के निर्देश में व सचिव मनोरम तिवारी के मार्गदर्शन में एवं तहसील सरई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती निरंजना योगेश मालवीय के नेतृत्व व गरीमामय उपस्थिति में व पैरालीगल वालंटियर शिवप्रसाद साहू द्वारा 26 जून को ग्राम पंचायत गोडबहरा मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मंचासीन न्यायाधीश श्रीमती निरंजना योगेश मालवीय ने उपस्थित जनो को सम्बोधित करते हुए निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देते हुए अन्य कानूनी जानकारियां दी। आगे उन्होंने शिक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा आज बहुत जरूरी है हम चाहेंगे की सभी माताऐं बहने अपने-अपने बच्चों को अच्छा संस्कार और अच्छी शिक्षा जरूर दें,नशा से दूरी बनाये और अपराधों से कोसों दूर रहे।
नशा समाज को बुराइयों की योर ढाकेलता है
न्यायाधीश ने कहा कि इस समय नशा का प्रचलन बहुत तेजी से बढ रहा, नशा से दूरी है जारुरी, नशा नाश का जड है, आज के समय मे ज्यादा यह देखने सुन्ने को मिल रहा है की नशे के लत मे युवा पीढी फंसता जा रहा है, नशा समाज को बुराइयों की योर ले जा रहा है,नशे के लत में मां बहनों का सिंदूर उजड रहा तो घर परिवार टूट रहा, माता पिता भी दुखी और परेशान रहते है, नशा- नाश का जड है, नशा त्याग कर समज को सही दिशा देने की जरुरत है।
कार्यक्रम का संचालन पीएलवी शिवप्रसाद साहू द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम समापन की घोषणा पूर्व जनपद अध्यक्ष भैयालाल सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच, ग्रमीण जन मात्र शक्ति सहित सरई कोर्ट कर्मचारी गण व गणमान्यजन उपस्थित रहे।












