देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

 

पटना। बिहार के भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि भरत तिवारी के शरीर में कुल पांच गोलियां लगी थीं। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है और विपक्ष लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दो गोलियां बाईं जांघ, दो दाहिनी जांघ तथा एक गोली बाएं पैर के मध्य हिस्से में लगी थी। रिपोर्ट में गोलियों के प्रवेश के स्थान और दिशा का भी उल्लेख किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भोजपुर की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए उच्च स्तरीय न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता समय पर न्याय और प्रशासनिक जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुरू होने के बाद अब सभी की निगाहें आयोग की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Author

Related Articles

Back to top button