बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आकाशीय बिजली गिरने से बैल की मौत, पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को पुलिस ने लिखा पत्र

चितरंगी। थाना क्षेत्र के ग्राम पराई स्थित बीछीया टोला में आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई। घटना के बाद किसान की शिकायत पर चितरंगी पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक को पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्र भेजा है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पराई निवासी संतोषिया सिंह पति बाबूलाल सिंह गोंड ने थाना चितरंगी में आवेदन देकर बताया कि 26 जून की शाम करीब 6 बजे तेज बारिश और आंधी के दौरान उनका बैल घर के सामने बंधा हुआ था। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

आवेदन प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी चितरंगी ने 27 जून को पशु चिकित्साधिकारी चितरंगी को पत्र जारी कर बैल का पोस्टमार्टम कराने तथा उसकी मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इधर, घटना से किसान को आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राकृतिक आपदा के कारण हुए इस नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन को शीघ्र राहत उपलब्ध करानी चाहिए।

Author

Related Articles

Back to top button