भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली का वृहद कार्यक्रम, हर बूथ पर गूंजी ‘मन की बात’

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी संगठन ने आज जिले में अपनी डिजिटल कनेक्टिविटी और सांगठनिक मजबूती का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह के कुशल नेतृत्व में आज सिंगरौली जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को बेहद योजनाबद्ध तरीके से देखा और सुना गया। इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को एक-एक बूथ का विशेष प्रभार सौंपा गया था। जिले भर के 950 से अधिक बूथों के लिए संगठन द्वारा प्रभारी निर्धारित किए गए थे। जिनके देखरेख में ये अभियान चला। प्रत्येक मास के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेडियो पर अपने मन की बात कार्यक्रम मे देशवासियों को सीधे संबोधित करते हैं तथा विभिन्न विषयों पर अपने मन की बातों को रखते हैं।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, विचारों से हुए प्रेरित।
वर्तमान में भाजपा संगठन जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वीं जयंती वर्ष को ‘संस्मरण पखवाड़ा’ के रूप में मना रहा है, इसी क्रम में आज प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ नेताओं और बूथ कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को डॉ. मुखर्जी के संघर्षमय जीवन, उनके देशप्रेम और सिद्धांतों से अवगत कराते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात सभी ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ सुनी।
बूथ स्तर पर दिखा भाजपा का ‘डिजिटल दम’।
इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता भाजपा का डिजिटल अभियान रहा। संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं को आधुनिक और तकनीक-मित्र बनाने के लिए एक विशेष डिजिटल प्रशिक्षण अभियान चलाया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की समाप्ति के तुरंत बाद सोशल मीडिया और IT विभाग से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया, खास बात यह रही कि कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रशिक्षण लिया, बल्कि ऑनलाइन पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर तुरंत अपना ‘डिजिटल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया। सीधे संवाद के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से डिजिटली जुड़ने की यह अनूठी पहल भाजपा की डिजिटल कनेक्टिविटी में महारत का एक जीवंत उदाहरण बनकर उभरी।
दिग्गजों ने संभाली बूथों की कमान।
इस वृहद कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों तक ने स्वयं बूथों पर मोर्चा संभाल रखा था। कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कान्तदेव सिंह जी सिंगरौली विधानसभा के बूथ संख्या 22 पर उपस्थित रहे, तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने सिंगरौली विधानसभा के बूथ संख्या 86 पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह बूथ संख्या 132, जिला उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम प्रभारी पूनम गुप्ता बूथ क्रमांक 58 पर उपस्थित रहे, इनके अतिरिक्त जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, मंडल प्रभारियों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने पूर्व निर्धारित बूथों पर उपस्थित होकर इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी , मंडल अध्यक्ष और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने अपने पूर्व निर्धारित बूथों पर पहुंचकर इस वृहद कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हर बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण, ‘मन की बात’ का श्रवण और डिजिटल प्रशिक्षण का यह त्रिवेणी संगम आज पूरे जिले में चर्चा का विषय बना रहा।













