500 दीपक जलाकर विधिवत पूजा के साथ मनाया गय जल गंगा अभियान कार्यक्रम
जल संरक्षण करना हर नागरिक का नैतिक अधिकार : प्रणव पाठक

सिंगरौली/-मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव के मंशानुरुप जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जलस्रोतों के संरक्षण, पुनरुद्धार और पर्यावरण चेतना को लेकर चलाया जा रहा पूरे प्रदेश मे 19 मार्च से 30 जून तक जिसका समापन बाबडी उत्सव 30 जून को जिले मे समापन होना सुनिश्चित किया गया है उसी तारतम्य मे ग्राम पंचायत नौढ़िया में रविवार को जल गंगा संर्वधन अभियान कार्यक्रम जन अभियान परिषद् सिंगरौली जिला समन्वयक के नेतृत्व मे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अगले कडी मे जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सरकार की इस हमत्वाकंक्षी योजना के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। वहीं मुख्य अतिथि ने सभा को संबोधित करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढियों के अस्तित्व से जुड़ा आंदोलन है। हमारे पारंपरिक जलस्रोत जैसे कुएं, बावड़ी, तालाब और नदियां हमारी धरोहर हैं।
इनका संरक्षण करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अभियान समाप्त होने के बाद भी जल संवर्धन और पौधरोपण के इस कार्य को निरंतर जारी रखें। कार्यक्रम के बाद सेमरा नदी के तट पर जल गंगा का विधिवत पूजा अर्चना कर आरती के साथ 5 सौ दीप प्रज्वलित कर मनया गया। कार्यक्रम मे मौजूद जनपद पंचायत देवसर प्रभारी सीईओ सूरज मिश्रा,जन अभियान परिषद् ब्लाक समन्वयक राजेश मिश्रा, प्रभु दयाल दाहिया,पीसीओ रामजी मांझी, पंचायत इंस्पेक्टर राजेंद्र द्विवेदी, इंजीनियर सुमित वर्मा,संजय पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता, नौढ़िया सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक,नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि अखिलेश पाठक, शिवप्रसाद साहू, विवेकानंद दुवेदी,प्रमोद मिश्रा, परामर्श दाता अम्ब्रिश पाठक, राधेश्याम कुशवाहा, ग्राम विकास प्रस्फूटन समिति अध्यक्ष /सचिन सहित ग्राम पंचायत नौढ़िया के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










