बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

लंबित प्रकरणो का बैकर्स शीघ्र करे निराकरण शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ के – कलेक्टर

विभागीय अधिकारी बैकर्स से समन्वय बनाकर प्रकरणो का कराए निराकरण

पोल खोल सिंगरौली

शासन महत्वाकांक्षी योजनाओ से संबंधित बैको में लंबित प्रकरणो का निराकरण समय पर नही करने के कारण हितग्राही योजना के लाभ से वंचित है यह बहुत ही खेदजनक है। सभी बैकर्स 15 दिवस के अंदर लंबित प्रकरणो का निराकरण कर हितग्राहियो को लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे।

उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित डीएलसीसी की बैठक के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागवार हितग्राही मूलक योजनाओ के प्रकरण जो बैको में भेजे गए है

उनके निराकरण की जानकारी लेने के पश्चात जहा विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि लक्ष्य के अनुरूप अपने अपने विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ का प्रकरण तैयार कर बैको में भेजे। तथा बैकर्स से समन्वय बनाकर लंबित प्रकरणो का निराकरण कराये एवं हितग्राहियो को लाभ प्रदान करे।

वही बैकर्स को निर्देश दिए कि जन कल्याणकारी योजनाओ से संबंधित बैको के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए गए है उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित करे।ताकि शासन की योजनाओ से पात्र हितग्राहियो को लाभान्वित कराया

जा सके। कलेक्टर ने इस आशय के भी निर्देश दिए कि बैकर्स के साथ शीघ्र ही आगामी बैठक की जायेगी जो भी लंबित प्रकरण है उनका निराकरण कर बैठक में अवगत कराना सुनिश्चित करेगे।

बैठक के दौरान एलडीएम रंजीत कुमार, उद्योग प्रबंधक नीवन कुशवाहा,सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग मिथिलेश कुमार इवने, सहायक संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया सहित जिलाधिकारी एवं बैको के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button