स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…
सीधी सिहावल
राजबहोर केवट
सैकड़ों महिलाओं और बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
सिंहावल। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत सीधी जिले के सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य कन्द्रो में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहावल के बहरी प्राथमिक केन्द्र सहित अन्य सभी प्राथमिक स्वास्थ्य पर एक साथ यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर का शुभारंभ खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भूषण पटेल की देखरेख में हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायतों के ग्रामीण जनों एव जनप्रतिनिधियों के साथ सभी स्टाफ के लोगों की गरिमामय उपस्थि रही।

महिलाओं और बच्चों को मिली प्रमुख सेवाएं
शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही खून की कमी (एनीमिया), टीबी तथा सिकल सेल से संबंधित बीमारियों की भी जांच की गई। गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण (ए.एन.सी. चेकअप) किया गया, वहीं बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
पूरे कार्यक्रम पर निगरानी
जानकारी के अनुसार यह अभियान 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा। इस अवधि में सिंहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अन्तर्गत की सभी मेडिकल टीमें गांव-गांव जाकर शिविर का आयोजन करगी।
ग्रामीणों ने की सराहना
सिंहावल क्षेत्र के बहरी, अमिलिया , सिहावल, अन्य केंद्रों के ग्रामीणों जनो ने इस स्वास्थ्य अभियान का स्वागत किया और कहा कि चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सराहनीय पहल है। अब स्वास्थ्य सेवाएं गांव-गांव तक पहुँच रही हैं जिससे महिलाओं और बच्चों को विशेष लाभ मिलेगा।
साथ ही प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के बाद उपस्थित लोगों एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल फ्रूट का वितरण के साथ वृक्षारोपण करते हुए पूरे परिसर की साफ सफाई का भी कार्य भी किया गया।













