बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जयंत स्पोर्टिंग क्लब ने जीता विजय कप फुटबॉल टूर्नामेंट, अनपरा को 3-1 से हराकर बना चैंपियन

जयंत विजय स्टेडियम जयंत में 3 जुलाई की रात आयोजित विजय कप फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला जयंत स्पोर्टिंग क्लब और अनपरा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में जयंत स्पोर्टिंग क्लब ने अनपरा स्पोर्टिंग क्लब को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनपरा स्पोर्टिंग क्लब के ईशान सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता टीम के रत्नेश सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। बेस्ट डिफेंडर का सम्मान अनपरा टीम के वैभव सिंह (गोलू) तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार जयंत टीम के सुरेश विश्वकर्मा को प्रदान किया गया।

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि नगर पालिका निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शानदार खेल की सराहना करते हुए ₹5,100 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने दोनों टीमों को फाइनल तक पहुंचने पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

विशिष्ट अतिथि एवं नगर पालिका निगम सिंगरौली के पूर्व अध्यक्ष चंद प्रताप विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों को ₹5,000 की नगद पुरस्कार राशि प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखने तथा रेफरी के निर्णयों का सम्मान करने की अपील की।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक-19 के पार्षद आशीष वैश्य, वार्ड क्रमांक-22 के पार्षद संजय सिंह, इरफान खान, जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के जिला सचिव लवकुश कुमार तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में रेफरी की जिम्मेदारी फिरोज अहमद, गोपाल दास एवं पीयूष कुमार ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में मृत्युंजय सिंह, रामपोश, मोहन सिंह, अनिल विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, शोएब अख्तर, दीपक सिंह, राहुल गुप्ता, सत्यप्रकाश, तौसिब अहमद, दीपक पटेल, गुलाब हुसैन, विकास यादव, सचिन शर्मा एवं नईम बाबू सहित सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button