ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जर्जर सड़कों पर दौड़ रहे कोयला परिवहन के भारी वाहन, ग्रामीणों की जान जोखिम में

सिंगरौली -ग्राम पंचायत सुहिरा, गड़ाखाड़ और अमिलिया क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन कोयला परिवहन में लगे भारी वाहन दिन-रात दौड़ रहे हैं, जिससे सड़कों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और ग्रामीणों के लिए आवागमन खतरे से खाली नहीं रह गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कोयला परिवहन से जुड़ी कंपनियां इन सड़कों का लगातार उपयोग कर आर्थिक लाभ तो उठा रही हैं, लेकिन सड़क मरम्मत और रखरखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों से मांग की है कि जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा भारी वाहनों के संचालन के लिए आवश्यक नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Author

Related Articles

Back to top button