अजीत शाह बने अभाविप वैढ़न नगर के नगर मंत्री, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

सिंगरौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के संगठनात्मक विस्तार के तहत वैढ़न नगर इकाई के नगर मंत्री पद का दायित्व अजीत शाह को सौंपा गया है। उनके मनोनयन पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अजीत शाह अपने नए दायित्व का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन के “ज्ञान, शील और एकता” के आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही विद्यार्थी हित, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अभाविप वैढ़न नगर इकाई और अधिक सक्रिय होकर छात्र हितों तथा सामाजिक गतिविधियों में प्रभावी योगदान देगी।













