ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

6 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, कई नए चेहरे जिले में आएंगे

सिंगरौली। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा शुक्रवार को जारी स्थानांतरण आदेशों में सिंगरौली जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक स्तर पर कई अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कार्यवाहक निरीक्षक जितेन्द्र सिंह मदेरिया का सिंगरौली से डिंडौरी स्थानांतरण किया गया है। वहीं निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा को उमरिया से स्थानांतरित कर सिंगरौली भेजा गया है।

उप निरीक्षक स्तर पर अभिषेक कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार सिंह एवं मनोज सिंह चौहान (लोहिया) का सिंगरौली से क्रमशः सतना, सतना और जबलपुर तबादला किया गया है। वहीं राजमणि अहिरवार को सीधी से स्थानांतरित कर सिंगरौली पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह कुशवाह, जो वर्तमान में सिंगरौली यातायात शाखा में पदस्थ थे, उन्हें रक्षित निरीक्षक के रूप में रीवा भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी निर्धारित समयावधि में नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश के पालन एवं कार्यभार ग्रहण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Author

Related Articles

Back to top button