लेबर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स यूनियन ने श्री जैन को सम्मानित किया

मनोज शर्मा, चंडीगढ़ । चंडीगढ़ लेबर कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह जैन के आवास पर भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल के तौर पर उनकी दोबारा नियुक्ति पर उनको सम्मानित किया।
इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद एवं लेबर यूनियन के अध्यक्ष राम लाल ने की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के गरीब तबके, खासकर मजदूरों की भलाई के लिए जैन की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने सोशल वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन के तौर पर चंडीगढ़ में ‘मजदूर भवन’ बनवाने के लिए जैन की खास कोशिशों के लिए भी उनका शुक्रिया अदा किया जो कि पूरे देश में अपनी तरह का पहला भवन होगा।
राम लाल ने कहा कि वे भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आभारी हैं कि उन्होंने जैन को चंडीगढ़ के लोगों, खासकर समाज के गरीब और पिछड़े वर्गों की सेवा और अधिक समय के लिये जारी रखने का एक और मौका दिया।
प्रतिनिधिमंडल में चेयरमैन अवधराज चौहान, वाइंस चेयरमैन सोनी गोयल, अध्यक्ष लेबर यूनियन राम लाल, गुलाब चंद यादव, सुरिन्द्र प्रताप, राजेन्द्र पाल तथा देपिंद्र पाल शामिल थे।













