कलेक्टर के निर्देशन में विद्यालय से बाहर छात्राओं के नामांकन हेतु विशेष पहल

सिंगरौली, 04 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन में जिले में विद्यालय से बाहर एवं अनामांकित छात्राओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत डाला में डीपीसी श्री आर.एल. शुक्ला द्वारा अनामांकित छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।
डीपीसी श्री शुक्ला ने अभिभावकों को बालिकाओं की शिक्षा के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा से ही बालिकाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकती हैं। उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देते हुए सभी पात्र छात्राओं का शीघ्र नामांकन कराने का आग्रह किया।
इस दौरान छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय जाने, पढ़ाई जारी रखने तथा शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे













