ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एमपी ट्रांसको के जबलपुर स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर को मिला अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणन; ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जताई प्रसन्नता

​सिंगरौली 4 जुलाई 2026। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के जबलपुर स्थित राज्य भार प्रेषण केंद्र (एसएलडीसी) ने सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन आईएसओ/आईईसी 27001:2022 हासिल कर देश के बड़े राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। दिल्ली की संस्था क्वालिटी एशिया सर्टिफिकेशन द्वारा विस्तृत मूल्यांकन और ऑडिट के बाद यह सर्टिफिकेट जारी किया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस बड़ी उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि इससे पावर सेक्टर में प्रदेश की प्रतिष्ठा राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक बढ़ी है।

​वर्तमान में संपूर्ण विद्युत ग्रिड संचालन डिजिटल प्रणालियों और संचार नेटवर्क पर निर्भर होने के कारण साइबर सुरक्षा, सूचना सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता सुनिश्चित करना बेहद आवश्यक है। एसएलडीसी के मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी श्री राजेश गुप्ता ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय ऑडिट के दौरान रियल टाइम ग्रिड ऑपरेशन, बिजली शेड्यूलिंग, निगरानी, आईटी और संपूर्ण ऑपरेशनल टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को सूक्ष्मता से परखा गया है। इस वैश्विक प्रमाणन के मिलने से मध्यप्रदेश की विद्युत प्रणाली के संचालन में सुरक्षा मानक और अधिक पुख्ता व मजबूत होंगे।

Author

Related Articles

Back to top button