बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, किराने की दुकान से देशी मदिरा जब्त

​सिंगरौली, : कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज वृत्त वैढन के अंतर्गत ग्राम बनौली में अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी टीम द्वारा त्वरित दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपी विकास शाह पिता अयोध्या प्रसाद शाह की किराने की दुकान से कुल 30 पाव प्लेन देशी मदिरा बरामद की।

​विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 5.4 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2,250 रुपये आंका गया है। आबकारी टीम ने मौके से सामग्री को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन (2000) की धारा 34 (1)(क) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। इस पूरी कार्रवाई को अमलीजामा पहनाने में वृत्त प्रभारी व आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक आलोक सिंह, संध्या मेहरा तथा नगर सैनिक प्रकाश मिश्रा एवं कमलभान सिंह की मुख्य भूमिका रही। प्रशासन के अनुसार जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Author

Related Articles

Back to top button