‘एक पेड़ श्याम के नाम’ अभियान से हरियाली का संदेश, श्याम प्रेमी मंडल ने किया वृक्षारोपण
वैढ़न के विवेकानंद पार्क में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, नागरिकों से भी की एक पौधा लगाने की अपील

सिंगरौली। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री श्याम प्रेमी मंडल, वैढ़न द्वारा “एक पेड़ श्याम के नाम” अभियान के तहत रविवार को विवेकानंद पार्क, नवजीवन विहार कॉलोनी (एचआईजी-20 के सामने), विंध्यनगर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने की। इस अवसर पर श्याम प्रेमियों और मंडल के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सौरभ अग्रवाल ने वृक्षारोपण के लिए गड्ढों की व्यवस्था कर महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं ओमप्रकाश बंसल ने सभी उपस्थित लोगों के लिए चाय एवं शीतल छाछ की व्यवस्था कर सेवा भावना का परिचय दिया।इस अवसर पर आर.के. सिंह, सत्यनारायण बंसल, ओमप्रकाश बंसल, पंकज अग्रवाल, अमरदीप भरूका, सौरभ अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, सत्येंद्र पांडे, मनीष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अनुराग भरतिया, हेमंत मिश्रा, तायल जी, तिवारी जी, अमन गुप्ता, अंकुश अग्रवाल, बालमुकुंद गुप्ता, अरविंद दिवाकर, सुरेंद्र लोहिया, रौनक भरूका, कृष्णा भारूका, संचित लोहिया, आशुतोष नामदेव एवं डॉ. अशोक दुबे सहित बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री श्याम प्रेमी मंडल, वैढ़न ने सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “एक पेड़ श्याम के नाम” अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। मंडल ने आम नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।













