बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर सड़क पर निर्माण कार्य

ग्रामीणों ने टीएचडीसी कम्पनी के ठेकेदारों पर उठाए सवाल

सिंगरौली- जिले के बरगवां तहसील अंतर्गत ग्राम पचौर क्षेत्र में टीएचडीसी कंपनी के ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम लोगों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बड़े हिस्से पर निर्माण सामग्री और भारी मशीनें खड़ी कर दी गई हैं लेकिन न तो मौके पर बैरिकेडिंग की गई है और न ही वैकल्पिक (बायपास) मार्ग की व्यवस्था की गई है। साथ ही चेतावनी संकेतक और सुरक्षा संबंधी अन्य आवश्यक इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। उनका आरोप है कि कंपनी के ठेकेदार सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से कार्य करा रहे हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button