ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े ठेले को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

 

सिंगरौली। जिले के देवसर बाजार में रविवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े ठेले में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा जियावन थाना के सामने हुआ, जिसमें ठेला पूरी तरह पलट गया और उस पर रखा सामान सड़क पर बिखर गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। यदि हादसे के समय ठेले के पास कोई व्यक्ति मौजूद होता तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर जियावन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। थाना प्रभारी शेवनारायण द्विवेदी ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुआ। वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित यातायात निगरानी तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Author

Related Articles

Back to top button