बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

आंधी-तूफान बना काल: कच्ची दीवार गिरने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल

सिंगरौली। जिले के सासन चौकी क्षेत्र के सिंगरौलिया गांव में रविवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवा और बारिश के बीच एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से 9 वर्षीय कल्पना साकेत की मौत हो गई, जबकि ललन और 6 वर्षीय रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का जिला अस्पताल बैढ़न में उपचार जारी है।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर सासन चौकी पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

सासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज आंधी-तूफान के चलते कच्ची दीवार का गिरना सामने आया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।

Author

Related Articles

Back to top button