बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 38 तुलसी बलियरी में छाता एवं मच्छरदानी वितरण, जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता का दिया संदेश

सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी बलियरी स्थित पार्षद कार्यालय के समीप सोमवार को वर्षा ऋतु को देखते हुए छाता एवं मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासियों एवं हितग्राहियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल कुमार वैश्य ने एनटीपीसी की सीएसआर मद से हितग्राहियों को छाता एवं मच्छरदानी वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, घरों के आसपास जलभराव नहीं होने देने तथा डेंगू, मलेरिया सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं के निराकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी राम शिरोमणि शाहवाल, डेविड देशमुख, सुरेश कुमार शाह, योगेंद्र कुमार वैश्य, रविचंद वैश्य, शकील अहमद सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button