नवानगर थाना अंतर्गत लगातार 7वे दिन चलाए जा रहा जन जागरूकता कार्यक्रम
वार्ड नंबर 24 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 4 पश्चिम नवानगर में कराया गया कार्यक्रम

सिंगरौली- पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन में संचालित प्रदेशव्यापी सेफ क्लिक-2026 साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत 05 जुलाई 2026 को नवानगर वार्ड नंबर 24 आंगनबाड़ी केंद्र पर अभिनव एवं जनभागीदारी आधारित साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं बैंक उपभोक्ताओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल समाज का निर्माण करना है।
अभियान के अंतर्गत थाना नवानगर द्वारा वार्ड नंबर 24 नवानगर आंगनबाड़ी केंद्र पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी डॉ अनिल पटेल एवं अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सिंगरौली पुलिस की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए साइबर अपराधों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहयोग का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विषय पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, ओटीपी एवं यूपीआई धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
इस प्रेरणादायी दृश्य को साइबर सुरक्षा का संदेश अत्यंत प्रभावशाली ढंग से जन-जन तक पहुँचाया गया। पुलिस ने आयोजकों की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी की सहभागिता से ही साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी जन-जागरूकता अभियान सफल हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान बचाव के माध्यम से ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी इत्यादि किसी को ना दे, यह सुझाव दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि बैंक कभी भी फोन पर ओटीपी, एटीएम पिन या पासवर्ड नहीं मांगता, इसलिए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ऐसी जानकारी साझा न करें।
सिंगरौली पुलिस की अपील
नवानगर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, क्यूआरकोड अथवा मैसेज पर बिना सत्यापन विश्वास न करें।ओटीपी , यूपीआई पिन, एटीएम पिन एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती, ऐसे किसी भी कॉल से घबराएं नहीं और तत्काल पुलिस को सूचना दें।साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।सिंगरौली पुलिस का संकल्प है कि सेफ क्लिक -2026 अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाकर डिजिटल रूप से सुरक्षित समाज का निर्माण किया जाए।









