बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जर्जर सड़क बनी जानलेवा: नदी में गिरने से बाल-बाल बची स्कूली बस, बड़ा हादसा टला

देवसर क्षेत्र में बारिश के बीच अनियंत्रित हुई बस, बच्चे नहीं होने से टली अनहोनी; ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

देवसर, सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सुपेला से अकोरी बच्चों को लेने जा रही एक निजी स्कूल बस सुपेला नदी के पास जर्जर और फिसलन भरी सड़क पर अनियंत्रित होकर नदी की ओर उतर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई छात्र सवार नहीं था, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाल की बारिश के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ होने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी की ओर झुक गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से बस को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुपेला नदी के पास की सड़क लंबे समय से बदहाल है। कई बार मरम्मत और निर्माण की मांग करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। स्थानीय निवासी अनिल पाठक ने कहा कि यदि जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

ग्रामीणों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए कहा कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बसों सहित सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिससे बच्चों और आम लोगों की जान हमेशा जोखिम में रहती है।घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत, सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।

Author

Related Articles

Back to top button