बारिश के दौरान मदद के लिए नगर निगम का 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय

सिंगरौली। मानसून के दौरान नागरिकों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम सिंगरौली ने 24×7 कंट्रोल रूम संचालित किया है। निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बारिश, जलभराव, बाढ़, पेड़ गिरने, स्ट्रीट लाइट बंद होने, पशु बचाव अथवा मृत पशुओं के उठाव जैसी किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम से संपर्क करें।
नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 7610107107 पर चौबीसों घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित अमले द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।कंट्रोल रूम के माध्यम से जलभराव, पेड़ गिरने, खराब स्ट्रीट लाइट, पशु बचाव, मृत पशु उठाव तथा आपदा एवं राहत से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।”आपकी एक सूचना, हमारी त्वरित कार्रवाई” के संदेश के साथ नगर निगम ने जनसहभागिता की अपील करते हुए कहा है कि मानसून के दौरान सभी नागरिक सतर्क रहें और प्रशासन का सहयोग करें।









