बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने मोरवा में निकली साइबर मैराथन दौड़

सिंगरौली- पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित “SAFE CLICK 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार सुबह नगर निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोरवा शहर में साइबर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। रैली मोरवा थाना प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न क्षेत्रों में गई।

इस मैराथन दौड़ को लेकर मोरवा निरीक्षक डॉक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में 24 जून से 8 जुलाई 2026 तक पूरे प्रदेश में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शियाज के. एम. के निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक क्षेत्रों, मजदूर बस्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मोरवा में आयोजित लगभग 6 से 7 किलोमीटर लंबी साइबर मैराथन का उद्देश्य आमजन तक यह संदेश पहुंचाना है कि डिजिटल युग में सतर्कता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। रैली मोरवा थाना से प्रारंभ होकर वार्ड क्रमांक-3, मुख्य बाजार, बसस्टैंड, बूढ़ी माई मंदिर, एनसीएल स्टेडियम तक गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button