बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शोपियां मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष आतंकी जाकिर गनई ढेर

चार दिन तक चला संयुक्त अभियान, हथियार बरामद; दूसरे आतंकी की तलाश जारी

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। चार दिन तक चले संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जाकिर गनई को मार गिराया गया। सुरक्षा बलों ने बुधवार को चानपोरा गांव से उसका शव और हथियार बरामद किया। फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को दो संदिग्ध आतंकवादी सीसीटीवी कैमरों में दिखाई दिए थे। इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने शोपियां के मीमंदर-चानपोरा क्षेत्र में संयुक्त घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके जवाब में मुठभेड़ शुरू हुई। घने बागानों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अभियान लगातार चार दिन तक चलता रहा।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मुठभेड़ में मारा गया आतंकी जाकिर गनई वर्ष 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और दक्षिण कश्मीर में संगठन की गतिविधियों का सक्रिय कमांडर माना जाता था। उसके साथ मौजूद दूसरे आतंकी लतीफ की तलाश अभी जारी है। वह भी कुलगाम जिले का निवासी बताया जा रहा है और पिछले वर्ष आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वहां कोई अन्य आतंकी छिपा न हो। सुरक्षा एजेंसियां मामले में आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Author

Related Articles

Back to top button