देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला

इंजन रूम में लगी आग, चार भारतीय नाविक सुरक्षित; दहेज बंदरगाह की ओर जारी है यात्रा

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट भारत आ रहे कतर के एक एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) से लदे जहाज पर संदिग्ध ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के बाद जहाज के इंजन रूम में आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने या गैस रिसाव की सूचना नहीं है। जहाज पर सवार सभी 29 चालक दल के सदस्य, जिनमें चार भारतीय नाविक भी शामिल हैं, सुरक्षित बताए गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एलएनजीसी अल रेकय्यात नामक जहाज कतर के रास लफ्फान बंदरगाह से गुजरात के दहेज बंदरगाह की ओर जा रहा था। 7 जुलाई को अरब सागर और ओमान की खाड़ी के मिलन बिंदु के पास ट्रांजिट के दौरान उस पर संदिग्ध ड्रोन से हमला हुआ। घटना की सूचना संबंधित समुद्री प्राधिकरणों को दे दी गई है। आग पर नियंत्रण के बाद जहाज अपनी यात्रा जारी रखते हुए दहेज बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।

बताया जा रहा है कि इसी समुद्री मार्ग पर कुछ घंटे पहले दो अन्य तेल टैंकर भी हमलों का निशाना बने थे। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने भी ओमान तट के पास एक जहाज पर अज्ञात ड्रोन हमले की पुष्टि की है।

हालांकि, इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी संगठन या देश ने नहीं ली है। बढ़ते समुद्री हमलों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर चिंताएं और गहरा गई हैं।

Author

Related Articles

Back to top button