ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

सिंगरौली- आज दिनांक 08/07/2026 को कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में वृत्त-देवसर एवं वैढन के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण एवं विक्रय की सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है:

कार्यवाही के दौरान वृत्त-वैढन के अंतर्गत *बलियरी* में आरोपी खजंती प्रसाद शाह व वृत्त-देवसर के अंतर्गत ग्राम उज्जैनी व पचौर में दबिश के दौरान आरोपी नागेंद्र कुमार शाह के दुकान से कुल 32 पाव देसी मदिरा प्लेन ,10 केन बियर बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। कुल जब्ती 10.76 BL शराब जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 3,900 रुपये हैं।

कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को ,आबकारी आरक्षक आलोक सिंह ,अमरपाल सिंह उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button