बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

जबलपुर स्टेशन पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, आरपीएफ ने बचाई जान

जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। समय रहते लोको पायलट की सतर्कता और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर पहुंच रही थी, तभी एक युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर लेट गया। यात्रियों द्वारा शोर मचाने पर लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकाला।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह लंबे समय से टीबी की बीमारी से पीड़ित है और इलाज के बावजूद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया।

आरपीएफ ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया। समय रहते हुई कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।

Author

Related Articles

Back to top button