बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने निभाया अपना वादा, कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया में खेल सुविधाओं का किया शुभारंभ

​बास्केटबॉल, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट का विधायक और कलेक्टर ने किया लोकार्पण, विद्यार्थियों को मिली नई सौगात

​हिंडालको के सौजन्य से पूर्ण हुआ निर्माण कार्य

​सिंगरौली, : जिले की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर  गौरव बैनल ने अपने पूर्व निरीक्षण के दौरान कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया की छात्राओं से सीधा संवाद किया था। उस समय छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों के लिए पर्याप्त सुविधाओं के अभाव की जानकारी देते हुए बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पिकलबॉल कोर्ट की मांग रखी थी। छात्राओं की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  गौरव बैनल ने खेल सुविधाओं का शीघ्र निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण आधार है और छात्राओं को दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए।

​रिकॉर्ड समय में पूर्ण हुआ निर्माण कार्य कलेक्टर के कुशल निर्देशन में एवं बिरला हिंडालको के सौजन्य से सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप कन्या शिक्षा परिसर गड़ेरिया में बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट एवं पिकलबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। आज इन खेल सुविधाओं का विधिवत शुभारंभ देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, कलेक्टर श्री गौरव बैनल और हिंडालको कम्पनी इकाई प्रमुख लीनू पंचमन की गरिमामय उपस्थिति में छात्राओं द्वारा ही किया गया। शुभारंभ के इस विशेष मौके पर ही सभी कोर्ट के लिए आवश्यक खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे छात्राएं तुरंत अभ्यास और खेल गतिविधियों में भाग ले सकें।

​बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रशासन: कलेक्टर इस अवसर पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन नई खेल सुविधाओं और उपलब्ध कराए गए खेल उपकरणों के माध्यम से छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यहाँ की छात्राएं अब शिक्षा के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और आने वाले समय में जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

​छात्राओं ने जताया जिला प्रशासन का आभार परिसर में ही खेल सुविधाएं और आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराने पर छात्राओं ने बेहद खुशी जाहिर की। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें परिसर के भीतर ही नियमित खेल अभ्यास का अवसर मिलेगा, जिससे उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास और अधिक सुदृढ़ होगा।
​कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक और अधिकारी रहे उपस्थित इस गौरवशाली शुभारंभ अवसर पर देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, जनपद सदस्य राम धनी यादव, वरिष्ठ समाज सेवी पूनम गुप्ता, सहायक आयुक्त रेखा पनचाल, गड़ेरिया परिसर के प्राचार्य बी के द्विवेदी, एकलव्य विद्यालय के जितेंद्र छौंकर, हिंडालको कम्पनी मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद, सीएसआर प्रमुख संजय सिंह, विजय बैस, राजीव रंजन, वीरेंद्र पांडे सहित विद्यालय के सभी अध्यापक एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं

Author

Related Articles

Back to top button