बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सड़क पर गंदगी फैलाने वाले ठेले वालों और दुकानदारों पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक भी किया गया जब्त

सिंगरौली /​नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान के कड़े निर्देशों के तहत शहर को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिएस्वच्छता उपनिरीक्षक विशाल सोनी के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत टीम ने मुख्य बाजारों और सड़कों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है। एसआई विशाल सोनी के नेतृत्व में मुस्तैद टीम ने सड़क पर कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले सभी ठेले वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया और उन्हें अनिवार्य रूप से डस्टबिन का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी।

​इसी कार्रवाई के दौरान पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी बड़ा कदम उठाया गया है। टीम ने विभिन्न ठेलों और दुकानों से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन कैरी बैग्स को मौके पर जब्त किया है। इसके साथ ही, अपनी दुकानों के बाहर कचरा फैलाकर गंदगी करने वाले स्थाई दुकानदारों पर भी दंडात्मक कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए हैं। आयुक्त सविता प्रधान के निर्देशन और एसआई विशाल सोनी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के माध्यम से सभी व्यापारियों और नागरिकों से अपील की गई है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करें और कचरे को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, अन्यथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button