देवगवां के संदीप कुमार सिंह मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SAF) बने
कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर

सिंगरौली/ जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगवां निवासी ठाकुर प्रसाद बैस के सुपुत्र संदीप कुमार सिंह का चयन मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SAF) पद पर होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
संदीप कुमार सिंह की इस सफलता को उनके अथक परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का, बल्कि ग्राम देवगवां और पूरे देवसर क्षेत्र का भी मान-सम्मान बढ़ाया है।
शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि संदीप कुमार सिंह राष्ट्रसेवा के इस महत्वपूर्ण दायित्व का निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करते हुए समाज और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल की मंगलकामना करते हुए निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने की शुभेच्छा व्यक्त की।













