बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर के रंगलाल प्रजापति को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा सिंगरौली के जिला महामंत्री नियुक्त, क्षेत्र में खुशी की लहर

सिंगरौली/देवसर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सिंगरौली में संगठन विस्तार करते हुए देवसर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता रंगलाल प्रजापति को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम वर्मा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से की गई।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, रीवा संभाग संगठन प्रभारी विजय दुबे, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव की अनुमति तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह की सहमति से जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।

रंगलाल प्रजापति को जिला महामंत्री बनाए जाने पर देवसर क्षेत्र सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।नवनियुक्त जिला महामंत्री रंगलाल प्रजापति ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और अनुसूचित जाति समाज के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button