बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तीन माह से खराब पड़ा हैंडपंप, प्यास से जूझ रहे स्कूली बच्चे

सलहन टोला आदिवासी बस्ती के ग्रामीणों ने पीएचई विभाग से की तत्काल मरम्मत की मांग

सिंगरौली /जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत पुरवा के सलहन टोला आदिवासी बस्ती स्थित शासकीय स्कूल में पिछले लगभग तीन माह से हैंडपंप खराब होने के कारण विद्यार्थियों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे उनकी दिनचर्या और पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंप खराब होने की शिकायत कई बार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी पीएचई विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतों के बावजूद हैंडपंप आज भी बंद पड़ा है, जिससे बच्चों सहित स्थानीय लोगों को दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि खराब हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराने को बाध्य होंगे।

Author

Related Articles

Back to top button