देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, 100 श्रद्धालु बीच रास्ते में फंसे

SDRF ने रस्सियों के सहारे कराया सुरक्षित रेस्क्यू, लगातार बारिश से चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ा खतरा

चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को स्यानाचट्टी के पास भारी भूस्खलन होने से बड़ा हादसा टल गया। पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया, जिससे करीब 100 श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए।

सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें बड़कोट और जानकीचट्टी पोस्ट से मौके पर पहुंचीं। सड़क अवरुद्ध होने के कारण जवानों ने पहले सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग पर रस्सियां लगाईं और फिर एक-एक श्रद्धालु को सावधानीपूर्वक पार कराकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। कई घंटे तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश के कारण यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है।

Author

Related Articles

Back to top button