ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में अत्याधुनिक नेत्र जांच मशीनों का लोकार्पण

मोतियाबिंद ऑपरेशन होगा अधिक सटीक, आंखों की गंभीर बीमारियों की समय पर होगी पहचान

एनसीएल के नेहरू शता

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में सोमवार को निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार ने अत्याधुनिक यूबीएम (UBM) स्कैन मशीन एवं एबी-स्कैन (A/B Scan) मशीन का लोकार्पण किया। इन आधुनिक उपकरणों के शुरू होने से नेत्र रोगों की जांच और उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आएगा तथा मरीजों को बेहतर एवं सटीक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा सेवाएं डॉ. विवेक खरे, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. श्री देवी दास, सीएमएस (प्रभारी) डॉ. मंजरी मेहता, महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री राजीव रंजन सहित चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यूबीएम (UBM) स्कैन मशीन के माध्यम से मोतियाबिंद के मरीजों के लिए कृत्रिम लेंस (IOL) की पावर का अत्यंत सटीक निर्धारण किया जा सकेगा। इससे ऑपरेशन के बाद मरीजों की चश्मे पर निर्भरता काफी कम होगी और उन्हें ‘स्पेक्टेकल-फ्री विज़न’ यानी बिना चश्मे के बेहतर दृष्टि का लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी।

वहीं, एबी-स्कैन (A/B Scan) मशीन आंख के पिछले हिस्से, रेटिना तथा ऑप्टिक नर्व से संबंधित जटिल बीमारियों की शीघ्र एवं सटीक पहचान करने में सहायक होगी। समय रहते सही डायग्नोसिस होने से मरीजों को प्रभावी उपचार मिल सकेगा, जिससे गंभीर नेत्र रोगों से होने वाली जटिलताओं को भी कम किया जा सकेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इन अत्याधुनिक मशीनों के शामिल होने से नेहरू शताब्दी चिकित्सालय की नेत्र चिकित्सा सेवाएं और अधिक आधुनिक, सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी, जिससे एनसीएल कर्मियों, उनके आश्रितों तथा क्षेत्र के अन्य मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Author

Related Articles

Back to top button