मध्य प्रदेशसिंगरौली

रक्तदान कर मानवता का दिया परिचय, सनशाइन स्कूल के संचालक मोबिन अंसारी ने की जरूरतमंद की मदद

 

वैढ़न। सनशाइन स्कूल के संचालक मोबिन अंसारी ने मानवता का परिचय देते हुए एक जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। सोशल मीडिया पर महिला को रक्त की आवश्यकता संबंधी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने तत्काल रक्तदान कर उसकी मदद की।

 

रक्तदान के उपरांत मोबिन अंसारी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को किसी प्रकार की हानि नहीं होती, बल्कि यह एक सुरक्षित प्रक्रिया है और किसी जरूरतमंद की जान बचाने का माध्यम बनती है।

 

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा कि जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाने से बड़ा कोई मानव सेवा का कार्य नहीं है। जन्मदिन हो सालगिरह हो या किसी की पुण्यतिथि हो ऐसे अवसरों पर हमारा रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके और उसकी मौत होने से बचाया जा सके उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी यदि किसी जरूरतमंद को रक्त की आवश्यकता होगी तो वह हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहेंगे। उनके इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में लोगों ने प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

Author

Related Articles

Back to top button