बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्रीष्मकालीन उड़द का समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई से 10 अगस्त तक

सिंगरौली,/ जिले में वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) के अंतर्गत भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) योजना के तहत ग्रीष्मकालीन उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन 1 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। उपार्जन की समस्त प्रक्रिया ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएगी।किसानों की सुविधा एवं सुगम उपार्जन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में तीन उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित, चितरंगी, सेवा सहकारी समिति मर्यादित, मझौली तथा सेवा सहकारी समिति मर्यादित, तियरा शामिल हैं।

कृषि विभाग द्वारा जिले के कृषकों से अपील की गई है कि वे ई-उपार्जन पोर्टल पर समय रहते अपना स्लॉट बुक करें तथा निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने निकटतम उपार्जन केंद्र पर निर्धारित दस्तावेजों सहित अपनी उड़द की उपज लेकर पहुंचें। इससे उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकेगा तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।कृषकों से यह भी आग्रह किया गया है कि उपार्जन संबंधी किसी भी जानकारी के लिए संबंधित उपार्जन केंद्र अथवा कृषि विभाग के स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

Author

Related Articles

Back to top button