बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खुले में मांस बेचने और गंदगी फैलाने वाले व्यापारियों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, वसूला 10,500 रुपये जुर्माना

​सिंगरौली / नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज नवजीवन विहार जोन अंतर्गत खुले में मांस की बिक्री करने वाले और आसपास भारी गंदगी फैलाने वाले लापरवाह व्यापारियों के खिलाफ आकस्मिक चालानी कार्रवाई की गई। इस विशेष अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से कुल 10,500 रुपये का जुर्माना वसूल कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई।

​इस पूरी कार्रवाई के दौरान नगर निगम का अमला मौके पर मुस्तैद रहा, जिसमें स्वच्छता निरीक्षक पवन बरोदे, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजू, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक दिनेश सिटाडेल, सीएंडडी मैनेजर रोहित चौरसिया एवं आई.ई.सी. की टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही। टीम ने मौके पर जाकर नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के चालान काटे और उन्हें भविष्य के लिए हिदायत दी।

​कार्रवाई के साथ ही नगर निगम की आई.ई.सी. टीम द्वारा दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने सभी मांस व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे पूरी तरह से ढंककर और नियमों के दायरे में रहकर ही व्यवसाय करें। यदि आगे भी खुले में मांस बेचने या सड़क-नालियों में गंदगी फैलाने की शिकायत मिली, तो संबंधित दुकानों को सील करने और कानूनी कार्रवाई करने जैसे सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से भी सिंगरौली को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है।

Author

Related Articles

Back to top button