राजेंद्र सिंह बघेल एवम मानसिंह गौड़ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया मुकुट पूजन

बीजपुर बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार से रामलीला का शुभारम्भ
पोल खोल पोस्ट
स्थानीय बीजपुर बाजार सब्जी मंडी में शुक्रवार की देर सायं गाजे बाजे के साथ मुख्य अतिथि को मंच तक लाया गया। मंचासीन मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह बघेल,विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर , मानसिंह गोंड, आर के सिंह, आर एन चौरसिया, अशोक चौरसिया, गणेश शर्मा सहित सह अतिथियों का सबसे पहले दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह , गिरजा शंकर पांडेय, विश्राम सागर, लल्लन सिंह, विनोद गर्ग सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंचासिन अतिथियों का बैज अलंकृत कर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेट कर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियो ने रामलीला मंच का फीता काटकर मुकुट पूजन के पश्चात रामलीला का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पंडाल में खचाखच भरे दर्शको को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियो राजेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि रामलीला देखने से श्रीराम भगवान के आदर्शो पर चलने की हम सब को सीख मिलती है।
इस लिए हम सब को रामलीला का किरदार जरूर देखना चाहिए ताकी हम लोगो की पीढ़ीया सीख ले सके जीवन में भाई से बढ़ कर कोई धन दौलत नही है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का है जिसे हम सभी को अपने जीवन में सीख लेना चाहिए। उन्होंने ने आयोजकों को सजीव रूप से रामलीला करवाए जाने की सराहना की उन्होंने राम सीता विवाह के दिन दो गरीब कन्याओं के विवाह में पूरा सहयोग करने का आश्वाशन पूजा समिति के पदाधिकारियो को दिया।
विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड ने सांस्कृतिक मंच बनवाए जाने की घोषणा की। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के घोषणा को सुनकर दर्शकाे के तालियों के गड़गड़ाहट से पूजा पंडाल गूंज उठा।रामलीला मंडली के ब्यास अश्वनी पाठक और भोला नाथ पांडे के द्वारा मुकुट पूजन के पश्चात नीलकंठ रामलीला मंडली मौहार ,सीधी मध्य प्रदेश द्वारा नारद मोह का शानदार रामलीला मंचन किया गया
जिसका उपस्थित दर्शकों ने देर रात तक आनंद लेते रहे। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, जसवंत सिंह,सीताराम शर्मा,सुनील सिंह,केदार यादव ,रबिंद्र गुप्ता,नागेंद्र सिंह, मुन्ना सहित भारी संख्या लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक धनंजय शर्मा ने किया गया अंत में पूजा समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह उर्फ बग्गा सिंह के द्वारा अतिथि जनो के प्रति आभार प्रगट किया।













