हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व निकाला गया जुलूस…

हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का पर्व निकाला गया जुलूस…
सीधी सिंहावल। विगत वर्षों के बाद इस वर्ष भी सिहावल मे ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बताया जाता है कि यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए हर्ष उल्लास का पर्व माना जाता है।
ईद ए मिलादुन्नबी हर साल रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है। यह इसलिए खास है क्योकि इस दिन इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का पैदाइश का दिन है | इस पर्व के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोग घरों और मस्जिदों को सजाते हैं पवित्र कुरान को पढ़ते हैं। इस्लाम धर्म के लोगों का मानना है कि कुरान पढ़ने और मोहम्मद साहब के संदेशों का पाठ करने से अल्लाह की रहमत बरसती है। लोग इस अवसर पर ऊमदा इस्लामी लिवास पहनते हैं इस मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है और गरीबों को भोजन कराया जाता है।
वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल समापन की बेला में कार्यक्रम स्थल पहुंचे और सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को मुबारकबाद प्रेषित किए।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तरफ से पुलिस की चाक-चौबंद की व्यवस्था रहीं। शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कार्यक्रम।