बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माड़ा बाजार हमले के 8 आरोपी गिरफ्तार, सात महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा

पुरानी रंजिश में रणधीर सिंह पर किया था जानलेवा हमला, थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा की टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

सिंगरौली। माड़ा बाजार में पुराने विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आठ आरोपियों को माड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। करीब सात महीने से पुलिस को चकमा दे रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता बताया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि सभी फरार आरोपी माड़ा गांव में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।मामला थाना माड़ा के अपराध क्रमांक 639/2026 से संबंधित है। पुलिस के मुताबिक, 8 दिसंबर 2025 को फरियादी रणधीर सिंह पर पुरानी रंजिश और विवाद के चलते आरोपियों ने पंचकस सहित अन्य हथियारों से हमला कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था, लेकिन सभी आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में लखनलाल सोनी, गिरीश सोनी, रोहित सोनी, राजेश सोनी, राहुल सोनी, दिनेश कुमार सोनी, राजमनी सोनी और चन्द्रवती सोनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया।पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना माड़ा पुलिस टीम एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की एक साथ गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।

Author

Related Articles

Back to top button