बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

आठ एमएम की सरिया नाली निर्माण में ठेकेदार लगा रहा 

जमीन सतह पर सिर्फ एक इंच कर रहा पीसीसी, मामला वार्ड क्रमांक 28 के आरसीसी नाली निर्माण का, ठेकेदार कर रहा मनमानी
पोल खोल सिंगरौली 
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 28 कचनी में मेसर्स सारिब कंस्ट्रक्शन के द्वारा पीसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जहां सिर्फ 8 एमएम की सरिया का  उपयोग हो रहा है। इसके अलावा जमीन सतह पर सिर्फ एक इंच पीसीसी कर रहा है। निर्माण कार्य में जमकर गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है।
इधर सूत्रों की बातों पर गौर करे तो मेसर्स सारिब कंस्ट्रक्शन के द्वारा कचनी अशोक कुशवाहा के घर से लेकर दिनेश प्रताप सिंह के घर तक पीसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के बातों पर गौर करे तो 25 वर्ष पूर्व सरकारी जमीन पर जो नाली का निर्माण कार्य कराया गया था,
उस स्थान को छोड़ संविदाकार सड़क से सटा कर टेढ़ी-मेढ़ी नाली का निर्माण कार्य कर रहा है। इसके अलावा नाली निर्माण में सही तरीके से न तो सीमेंट का उपयोग कर रहा है और न ही सरिया सही से लगा रहा है। निर्माण कार्य में संविदाकार जमकर अनियमितता कर रहा है।
सेटरिंग चार की जगह दो साईड में लगा रहा
सूत्रों की बातों पर गौर करे तो संविदाकार का मनोबल इतना बढ़ गया है कि निर्माण कार्य में अंधेरगर्दी कर रहा है। सिंगल प्लेट एक तरफ लगाया जा रहा है, जिससे दिवाल में मजबूती नही होगी। साथ ही आरसीसी नाली निर्माण में 8 व 10 की सरिया लगाने का प्रावधान बताया जाता है।
लेकिन संविदाकार के द्वार सिर्फ 8 एमएम की सरिया लगा रहा है। वो भी नियम विरूद्ध बताया जाता है। बताया जाता है कि 6 इंच पर संविदाकार सरिया लगा रहा है, लेकिन वाइंडर 12 इंच पर लगा रहा है। साथ ही जमीन सतह पर पीसीसी 1 व 2 इंच पर डाल रहा है।
जबकि पीसीसी 6 इंच पर होने का प्रावधान बताया जाता है। इसके अलावा सेटरिंग चार साईड पर लगाना चाहिए, ताकि नाली मजबूत हो और अच्छे से पक सके। लेकिन ठेकेदार दो साईड में ही सेटरिंग लगा रहा है। ऐसे में कहीं न कहीं नियमों को ताक पर रख कर कार्य कर रहा है।
इनका कहना:-
वार्ड क्रमांक 28 में नाली के निर्माण कार्य में अगर ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है तो, इसकी अवश्य जांच कराई जाएगी। मैं इंजीनियर को भेज कर अवगत  होती हॅू।
सविता प्रधान
आयुक्त, नपानि सिंगरौली

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button