बड़ी खबर

ट्रैक्टर की चपेट में आकर मासूम की गई जान

पोल खोल सिंगरौली

मंगलवार सुबह मोरवा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बधिया मोहल्ला में एक हादसा पेश आया। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित बधिया मोहल्ला में रहने वाले गोविंद सिंह गोड का 5 वर्षीय पुत्र अर्नम सिंह गोड पड़ोस के ही रहने वाले व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर झूमरिया टोला तरफ जाने लगा। तभी झटका लगने पर ट्रैक्टर से गिरकर वह पहिए के नीचे आ गया।

इस हादसे में घटनास्थल पर ही बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और बालक के शव को पंचनामा उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। वहीं चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही में जुट गए हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button