पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी…

पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी…
मामला ग्राम पंचायत ताला का
संजय सिंह मझौली

सीधी: जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला में गुणवत्ताहीन पीसीसी सड़क निर्माण कराया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक पीसीसी सड़क निर्माण पोडरी मार्ग ताला में दिनांक 4.8.2025 टी एस एवं ए एस कराकर पांचवा वित्त मद से 8.51 लाख रुपए के लागत से सड़क का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें नियम एवं गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है जिसमें निर्धारित स्टीमेट व मापदण्ड को दरकिनार कर मनमानी पूर्वक कार्य कराया जा रहा है जिसमे बिना कोई मजबूत बेस डाले ही 20 एम एम गिट्टी की जगह 40 एम एम से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है मीडिया द्वारा जिसके संबंध में मोबाइल फोन से एसडीओ को जानकारी दी गई जिनके द्वारा बताया गया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य में उनके द्वारा रोक लगा दी गई है अगर निर्माण कार्य चालू है तो वह सचिव की मनमानी है जिसकी जांच कार्यवाही की जाएगी। जबकि सचिव राम सुजान तिवारी से जानकारी चाही गई तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि एस डी ओ एवं उपयंत्री तकनीकी जिम्मेदार हैं उन्हीं लोगों के द्वारा जानकारी दी जाएगी हमें कोई जानकारी नहीं है।ऐसे में सोचा जा सकता है कि सचिव कितना गैर जिम्मेदार है।

बनते ही टूटने लगी सड़क
उक्त पी सी सी सड़क की गुणवत्ता व उसकी मजबूती का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की बनी हुई सड़क कई जगह से उखड़ व टूट चुकी है जिसे छिपाने के लिए जिम्मेवारो द्वारा ऊपर से लेप लगाकर उसे छिपाने का प्रयास किया गया है।
बिना तकनीकी देखरेख में हो रहा निर्माण कार्य
विभाग द्वारा बताया गया कि उपयंत्री 1 महीने से हड़ताल में है फिर भी पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य बिना तकनीकी मार्गदर्शन में होना अपने आप में नियम को चुनौती देना है।अब देखना है कि इस मामले में सीईओ जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।
इनका कहना
मेरा काम नही है एसडीओ एवं उपन्यत्री जिम्मेदार हैं इसलिए तकनीकी जानकारी वही देंगे हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।
राम सुजान तिवारी सचिव
मेरे द्वारा उक्त पीसीसी सड़क के निर्माण में सचिव को आदेशित कर रोक लगा दी गई है अगर निर्माण कार्य हो रहा है तो यह गलत है जांच कार्यवाही की जाएगी।
सरिता सिंह एस डी ओ आर ई एस













