सीधी
उचित मूल्य की दुकान से रात में खाद्यान्न की हुई चोरी..

उचित मूल्य की दुकान से रात में खाद्यान्न की हुई चोरी..
संजय सिंह मझौली

सीधी: सेवा सहकारी समिति मझौली अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान भैंसवाही के ब्रांच अमेढ़िया दुकान में 22 सितम्बर के रात को खाद्यान्न चोरी होने का मामला प्रकास में आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुशार
विक्रेता विजय मिश्रा पिता रघुनाथ प्रसाद मिश्रा के द्वारा थाना मझौली में शिकायत दर्ज कराई गई है कि दिनांक 22.09.2025 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उपरोक्त दुकान जो (प्राथमिक विद्यालय अमेढ़िया ) में संचालित है जिसकी दीवाल खोद कर 11बोरी चावल 07 बोरी गेंहू चोरों द्वारा पार कर दिया गया हैं।जिसकी सूचना ग्रामीण राम रहीश केवट ने सुबह सरपंच को दिया जिनके द्वारा विक्रेता को बताया गया तब उन्होंने समिति प्रबंधक एवं थाना में लिखित सूचना दिया है।












